मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
मकर

मकर Capricorn

साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के अनुसार केतु के आठवें भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपको अपने काम पर, एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस हो सकती है। क्योंकि इस दौरान आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। जिसके कारण आपको दवाई भी खानी पड़ सकती है, और इस कारण आपका स्वाद और स्वभाव सामान्य से कुछ खराब होने की आशंका रहेगी। आपके किसी पुराने निवेश जैसे पैतृक संपत्ति, ज़मीन, प्रॉपर्टी, पॉलिसी, आदि के चलते, इस सप्ताह आपकी आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। ऐसे में आप उस धन को अर्जित करते हुए, उसे पुनः किसी अच्छी योजना में निवेश करने का फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में इस राशि के लोगों को, इस सप्ताह बेहद अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। क्योंकि संभावना है कि घर-परिवार में किसी नए या नन्हे मेहमान का आगमन होगा, जिससे पारिवारिक वातावरण में खुशहाली आएगी। इस दौरान घर के लोगों में भाईचारा और आपसी प्रेम भी साफ़ दिखाई देगा। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह काम से छुट्टी लेकर अपने भाई-बहनों के साथ घर पर ही, कोई मूवी या मैच देखने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। ऐसा करके आप घर के लोगों के बीच प्यार में इज़ाफा तो करने में सफल रहेंगे, परंतु कार्यस्थल पर इससे आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। इस हफ्ते कई छात्रों को अपने कुछ विषयों को समझने में परेशानी महसूस होगी, परंतु बावजूद इसके वो इनसे निजात पाते हुए इसमें भी सफलता अर्जित करने में कामयाब होंगे। ऐसे में इस दौरान उन्हें निरंतर प्रयास करने और अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता होगी।

अपनी जन्म कुंडली बनाएं →