कर्क

कर्क Cancer

दैनिक हिन्दी राशिफल (कर्क राशि) / Karka RashifalSunday, November 29, 2026

आज का राशिफल

आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है। जिन्दगी का स्वाद तो स्वादिष्ट भोजन को करने में ही है। यह बात आज आपके जुबान पर आ सकती है क्योंकि आप के घर में आज स्वादिष्ट भोजन बन सकता है।

राशिकर्क

अपनी जन्म कुंडली बनाएं →